प्रमुख मांगे
सामान्य कर्मचारी हित:
- मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतनमान प्रदान किया जाए।
- कर्मचारियों को परिवार कैशलेस हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाए।
- मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए।
स्कूल शिक्षा विभाग:
- शिक्षाकर्मी और संविदा शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से सेवा की गणना की जाए।
- गुरुजी संवर्ग की नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का निर्धारण किया जाए।
- नव नियुक्त शिक्षकों को 100 प्रतिशत वेतनमान दिया जाए।
- आदिम जाति कल्याण विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों का एकीकरण किया जाए।
- प्रतिनियुक्त शिक्षकों को उनकी स्वीकृति अनुसार विभाग प्रदान किया जाए।
मध्यप्रदेश के कर्मचारियों का हित:
- कर्मचारियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश (01 मई से 25 जून) बहाल किए जाएं।
- राष्ट्रीय/राजकीय शोक, आपदा, खेल प्रतियोगिता, या अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर रविवार/अवकाश के दिनों में कर्मचारियों को अन्य कार्यों में न लगाया जाए।
- यदि अवकाश के दिनों में कार्य लिया जाता है, तो अर्जित अवकाश कर्मचारियों के खाते में जोड़ा जाए।
- मौसमी आपदाओं (जैसे अत्यधिक वर्षा, ठंड, लू आदि) के दौरान कार्यालयों/विद्यालयों के साथ कर्मचारियों को भी अवकाश प्रदान किया जाए।
- विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जल स्रोत सूखने पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था और बरसात के दिनों में रास्तों की कठिनाइयों का समाधान किया जाए ।
छात्र हित:
- सभी विद्यालयों में बिजली, पानी और पंखों की अनिवार्य उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
- प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में नए बाथरूम निर्माण की स्वीकृति दी जाए और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की जाए।
- विद्यालयों में मनोवैज्ञानिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए या शिक्षकों को मनोविज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।